फ़रवरी 11, 2026 2:04 अपराह्न

printer

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, दो ग्रामीण गंभीर घायल

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में कल रात नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के समीप उस समय हुई जब दोनों ग्रामीण जंगल में लकड़ी और पत्ते चुनने गए थे।पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू कर दिया है और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।