मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 17, 2025 4:21 अपराह्न

printer

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को एक और सफलता मिली

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को एक और सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के लेमसाडीह जंगलों में 5 किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। सुरक्षा दृष्टिकोण से इसे जंगल में ही नष्ट कर दिया गया।