जुलाई 23, 2025 1:31 अपराह्न

printer

झारखंड: धनबाद जिले में कल रात कोयले के अवैध खनन के दौरान एक खदान ढहने से पांच लोगों की मौत, लगभग 12 लोगों के दबे होने की आशंका

 
झारखंड के धनबाद जिले में कल रात कोयले के अवैध खनन के दौरान एक खदान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। यह दुर्घटना, बाघमारा थाना अंतर्गत केसरगढ़ इलाके में संचालित बी.सी.सी.एल. के दो इलाकों में हुई। बी.सी.सी.एल. और जिला प्रशासन ने घटना की सूचना देने से इनकार किया है।
 
 
सूत्रों ने बताया कि मृतक, गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के थे। जमशेदपुर-पूर्व से जनता दल यू के विधायक सरयू रॉय ने सोशल मीडिया पोस्ट में झारखंड में कोयला माफियाओं के संरक्षण में चल रहे अवैध कोयला खनन कारोबार के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 
 
 
इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हुई है।