मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 29, 2025 2:10 अपराह्न

printer

झारखंड: देवघर-हंसडीहा मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 4 कांवड़ियों की मौत 20 घायल

झारखंड में आज सुबह देवघर-हंसडीहा मार्ग पर जमुनिया चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर में देवघर जा रहे 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। 20 से ज़्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सभी घायल कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कांवड़ियों से भरी यह बस पवित्र श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने देवघर जा रही थी।

 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी गहरा शोक जताते हुए जिला प्रशासन को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।