मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 13, 2023 5:07 अपराह्न | jharkhand news | Ranchi

printer

झारखंड: झुमरी तिलैया की कंचन भदानी खुद के साथ समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है

कोडरमा के झुमरी तिलैया की कंचन भदानी खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटी हैं। वह क्रोशिया वर्क के जरिए खिलौने बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। वह अब तक 100 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों को क्रोशिया के जरिए खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दे चुकी है। ऊन और रुई को क्रोशिया की मदद से आकर्षक खिलौने में बदला जाता हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी भी होती है। इन खिलौने की बाजार में बहुत डिमांड भी है। कंचन भदानी और इन महिलाओं ने अब तक 5000 से ज्यादा खिलौने का निर्माण कर लाखों रुपए की आमदनी भी प्राप्त की है। इन खिलौनों की मार्केटिंग सोशल मीडिया के जरिए होती है और ऑनलाइन बाजार में ये खिलौने उपलब्ध हैं।