मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 8:53 अपराह्न

printer

झारखंड: जराइकेला थाना अंतर्गत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षा बल के जवान गंभीर रूप से घायल

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना अंतर्गत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के दो सुरक्षा बल के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोबरा बटालियन के घायल जवान विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। दोनों जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल हो गए थे। कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और चाईबासा पुलिस बल द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इस बीच लातेहार जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बलों द्वारा चलाए गए एक अन्य सर्च ऑपरेशन में माओवादी संगठन टीपीसी के दो सबजोनल कमांडर समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक ऑटोमेटेड रिवॉल्वर, एक मोटरसाइकिल और नक्सली साहित्य के साथ एक हजार से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला