मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 20, 2024 8:40 पूर्वाह्न

printer

झारखंड: गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत

गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड में साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से संथाल परगना के लिए भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे आज पुलिस लाइन ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। 

 

श्री शाह गिरीडीह जिले में झारखंडी धाम का दौरा करेंगे और धनबाद संभाग के लिए यात्रा का शुभारम्‍भ करेंगे। वे वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

   

प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी  भारतीय जनता पार्टी झारखंड में छह परिवर्तन यात्राओं की शुरूआत करेगी। इसका उद्देश्‍य आम जनता तक पहुंचना और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार की असफलताओं को उजागर करना है। यह यात्रा 24 ज़िलों के 81 विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्रों से होकर गुज़रेगी और 2 अक्टूबर को संपन्न होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला