मई 15, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 7 रजत और छह कांस्य समेत 21 पदक हासिल किये हैं। पदक तालिका में झारखंड 14वें स्थान पर है। एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक और फुटबॉल में राज्य के खिलाड़ियों ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कल 200 मीटर रेस में साकेत मिंज ने झारखंड को स्वर्ण और ट्रिपल जंप में विनीत उरांव ने रजत पदक दिलाया। इससे पहले बालक फुटबॉल में भी झारखंड ने ओडिसा को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही जिम्नास्टिक में दिवास गायेन ने रजत और तुलिन तिवारी ने कांस्य पदक दिलाया।