जुलाई 3, 2024 5:05 अपराह्न

printer

झारखंड को एसजीएफआई की चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली

झारखंड को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसजीएफआई की चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है। इस सिलसिले में एसजीएफआई ने राज्य सरकार को पत्र भेजा है। इसके तहत एथलेटिक्स अडंर-14 और अंडर-19, साइकिलिंग के सभी ट्रैक इवेंट, हॉकी अंडर-19 और टेनिस अंडर-19 बालक-बालिका की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रांची में आयोजित की जायेंगी।