मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2023 10:11 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

झारखंड के 2 शहर रांची और जमशेदपुर में भी पी.एम. विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया

झारखंड के 2 शहर रांची और जमशेदपुर में भी पी.एम. विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया। रांची में आयोजित 1 कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस योजना से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के अंतर्गत 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर के साथ बिना गारंटी 1 लाख रुपये की पहली किश्त और 2 लाख रुपये की दूसरी किश्त तक ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। उधर, जमशेदपुर में आयोजित 1 कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने कहा कि इस योजना की शुरुआत से झारखण्ड के उत्पादों को पूरी दुनिया में बाजार मिलेगा।