झारखंड के 11 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने 4 मई को हल्के बादल की संभावना जारी की है जबकि 5 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगजं में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है राज्य के इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आंकडे को पार कर गया है।
Site Admin | मई 3, 2024 5:22 अपराह्न
झारखंड के 11 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट
