जनवरी 23, 2026 8:28 अपराह्न

printer

झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। किरीबुरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुमड़ी और हिंजोडिरी गांवों के बीच सुबह हुई गोलीबारी में एक महिला नक्सली मारी गई।

इसके साथ ही पिछले दो दिनों में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, नक्सल रोधी अभियान तेज कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है।