अक्टूबर 19, 2024 8:02 अपराह्न

printer

झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने सीट बंटवारे का फार्मूला तय किया

झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लडेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में संवााददाताओं को बताया कि 11 सीटें राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पाटी-एम.एल. को दी गई हैं।

 

श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में सीटों पर बंटवारा शीघ्र कर लिया जाएगा। श्री सोरेन ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची तैयार है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।  

कांग्रेस के बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंडी के घटक दलों में सीटों के बंटवारे पर कोई मतभेद नहीं है। सभी दल मिलकर मजबूती के साथ चुनाव  लड़ेंगे।