मार्च 18, 2025 3:53 अपराह्न

printer

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास और विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं से श्री मोदी को अवगत कराया। मौके पर श्री गंगवार ने राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित श्राज भवन पत्रिकाश् की प्रति  प्रधानमंत्री को भेंट की। गौरतलब है कि यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।