मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2024 2:16 अपराह्न

printer

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बूढा पहाड़ क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज बूढा पहाड़ क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में वे गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड में पड़नेवाले बूढा पहाड़ के पास के गाँव हेसातु पहुंचे। उन्होंने बूढा पहाड़ क्षेत्र में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों और वहां की सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की और मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद श्री कुमार गढ़वा जिला मुख्यालय में अभी निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारी की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला