झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर साढे 12 बजे रांची के राजभवन में आयोजित समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल में कुल ग्यारह मंत्री शामिल किए जाएंगे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री को शपथ दिलाया जाएंगा। मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मंत्रिमंडल में झारखंड के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होगा। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।