झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सपत्निक मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड वासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सोरेन ने सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम पर कहा कि यह जनता का निर्णय है। वाराणसी आगमन पर उन्होंने कहा कि काशी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वह पहले भी काशी आते रहे हैं।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:20 अपराह्न
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सपत्निक मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए