झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने इस बात की पुष्टि की है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। श्री सोरेन ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि पहले वे राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहे थे लेकिन जन समर्थन ने उन्हें राजनीति में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने घोषणा की कि वे 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनेंगे।
श्री सोरेन कल दिल्ली से झारखंड लौटेंगे। माना जा रहा है कि कल ही वे मंत्री पद और झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इस बीच केंद्र सरकार ने श्री सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है।