झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन इस महीने की 30 तारीख को रांची में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में घोषणा की। श्री सोरेन ने उनके साथ कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हाल ही में चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था।
Site Admin | अगस्त 27, 2024 6:36 पूर्वाह्न
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस महीने की 30 तारीख को भाजपा में शामिल होंगे
