झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की भाजपा में वापसी हो गयी है। उन्होंने आज रांची स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्री दास ने धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की।
Site Admin | जनवरी 10, 2025 5:07 अपराह्न
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की भाजपा में वापसी
