प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दुमका हवाई अड्डा मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम विजय संकल्प यात्रा का हिस्सा है। श्री मोदी दुमका संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा संस्थापक शिबू सोरेन की बहू हैं। उनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नलिन सोरेन के साथ है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल देवगढ़ में तीन चुनावी बैठकों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को झारखंड में संथाल क्षेत्र के गोड्डा, दुमका और साहिबगंज सीट पर वोट डाले जाएंगे। 2019 के चुनाव में साहिबगंज सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीती थी।