अक्टूबर 23, 2024 11:33 पूर्वाह्न

printer

झारखंड के छह जिलों में 19 नए निजी एफएम रेडियो चैनल खुलेंगे

राज्य के छह जिलों में 19 नए निजी एफएम रेडियो चैनल खुलेंगे। इसके तहत धनबाद में चार और बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू तथा देवघर में तीन-तीन एफएम चैनल खोले जाएंगे। इ-ऑक्शन के जरिए इन स्टेशनों को चालू किया जाएगा। इ-ऑक्शन की शुरुआत 14 अक्टूबर से हो चुकी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने झारखंड चैंबर के सदस्यों के साथ हुई बैठक में इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नए एफएम चैनल खुलने से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।