नवम्बर 11, 2025 8:19 अपराह्न

printer

झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में लगभग 73. 88 % मतदान हुआ

झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज तीन सौ मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से संपन्न हो गया। उपचुनाव में लगभग 73 दशमलव 88 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हो गया।

  झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि आज मतदान समाप्ति के समय घाटशिला विधानसभा सीट पर 73 दशमलव 88 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन आधिकारिक मतदान समय के बाद मतदाताओं की लंबी कतारों के कारण अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

     इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से रामदास के बेटे सोमेश सोरेन और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के बीच कड़ा मुकाबला है। इस विधानसभा सीट के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।