अक्टूबर 25, 2024 8:33 अपराह्न

printer

झारखंड के कोल्हान और आसपास के इलाकों को छोड़कर राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया

झारखंड के कोल्हान और आसपास के इलाकों को छोड़कर राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी हिस्से से बड़ी तबाही की खबर नहीं है। हालांकि रांची के अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान दाना आज देर शाम कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा।