सितम्बर 28, 2024 11:17 पूर्वाह्न

printer

झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से संताल परगना के कई जिलों में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इधर, बारिश से लातेहार, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज भी गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला