झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ धंटों में वज्रपात, आंधी और बारिश के आसार हैं। पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा जिलों में यह असर देखने को मिलेगा। पिछले 24 घुंटे में राज्य में जमशेदपुर का सबसे उच्चतम तापमान 39.6 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया है वहीं सबसे न्यूनतम तापमान लोहरदगा जिले का 18.1 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया है। इधर गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवायजरी जारी कर दी गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में ओआरएस और जीवन रक्षक दवाओं के पर्याप्त स्टॉक रखने का आदेश जारी किया है।
Site Admin | मार्च 31, 2024 9:32 अपराह्न
झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने तात्कालिक अलर्ट जारी