मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 21, 2025 12:10 अपराह्न

printer

झारखंड के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

 

रांची समेत राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखायी पड़ रहा है। गुरुवार को रांची और अन्य कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से खेतों में रबी और सब्जी की फसलों के साथ-साथ आम, लीची और सहजन के मंजरों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज और कल भी कोल्हान के सभी जिलों समेत रांची, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह और देवघर में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।