अगस्त 11, 2025 1:48 अपराह्न

printer

झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है, जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, देवघर, दुमका, गोड्डा, जमताड़ा और पाकुड़ शामिल हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है।