सितम्बर 27, 2024 4:02 अपराह्न

printer

झारखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज पलामू, गढ़वा और लातेहार के अलावा गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होने बताया की राज्य में अभी तक वर्षा सामान्य रही है और राज्य में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होने बताया कि अगले कुछ दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन रहा जिसका असर झारखण्ड में फिर पड़ सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला