मई 21, 2024 7:57 अपराह्न

printer

आप नेता और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित किया

 

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्‍त सोरेन को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया है। श्री केजरीवाल आज जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    उन्‍होंने कहा कि श्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मोर्चा संभाल रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र को चुनौती दे रही हैं।

    श्री केजरीवाल ने कहा कि श्री हेमन्त सोरेन आदिवासी समाज से संबंधित बड़े नेता हैं। उन्‍होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्‍य बनाने के लिए कठिन संघर्ष किया है। जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होगा।