मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 9:28 अपराह्न

printer

झारखंड की 14 संसदीय सीटों पर मतों की गिनती जारी

झारखंड की 14 संसदीय सीटों पर मतों की गिनती जारी है। इनमें से कई सीटों पर जीत-हार का फैसला हो गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कोडरमा संसदीय सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी चुनाव जीत गयी हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह को पराजित किया। अन्नपूर्णा देवी ने जीत पर संसदीय क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया।
    उधर हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के मनीष जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के जेपी पटेल को पराजित किया। अपनी जीत पर श्री जायसवाल ने जनता का आभार प्रकट किया।
    इधर रांची संसदीय क्षेत्र से भाजपा के संजय सेठ ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को पराजित किया। श्री सेठ ने अपनी जीत को रांची की जनता की जीत बतायी।
    गिरिडीह सीट से आजसू पार्टी के चन्द्रप्रकाश चौधरी और पलामू सीट से भाजपा के वीडी राम भी चुनाव जीत गये हैं।

 खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खिलाफ जीत दर्ज की है। उन्होंने जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया।
    उधर सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से झामुमो की जोबा मांझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को पराजित किया। राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ताला मरांडी से जीत हासिल की। जीत के बाद श्री हांसदा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।
    इसी प्रकार लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत ने भाजपा के समीर उरांव को पराजित किया। श्री भगत ने जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने सुखद परिणाम दिया है।
    इधर दुमका सीट से झामुमो के नलिन सोरेन इस समय अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा की सीता सोरेन से 19 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दूबे को एक लाख से अधिक वोट की बढ़त प्राप्त हो गयी है।
 
श्री दूबे को अब तक लगभग छह लाख 70 हजार वोट मिल चुके हैं, उनके प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के प्रदीप यादव को पांच लाख 64 हजार वोट मिले हैं। उधर धनबाद में कांग्रेस की अनुपमा सिंह पर भाजपा के ढुल्लू महतो ने तीन लाख तीस हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर ली है। चतरा में भाजपा के कालीचऱण सिंह ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी पर एक लाख 58 हजार से ज्यादा मतों की लीड ले रखी है। इधर जमशेदपुर में भी भाजपा के विद्युत वरण महतो ने दो लाख 63 हजार से ज्यादा मतों से झामुमो के समीर मोहंती पर निर्णायक बढ़त बना रखी है।
रांची