मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 3, 2025 4:48 अपराह्न

printer

झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड

झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जायेगा। सलीमा झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। सलीमा की इस उपलब्धि पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा है कि सलीमा टेटे ने झारखंड का मान बढ़ाया है।