झारखंड की चौदह लोकसभा सीटों की मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि राज्य में 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और पहला रुझान साढ़े नौ बजे तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 14 संसदीय क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती शाम 4 बजे तक पूरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार डाक मतपत्र अधिक हैं। शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए मतगणना केंद्रों और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल लोकसभा चुनाव की मतगणना में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी और इंडी गठबंधन के नेता कालीचरण मुंडा, विजय हांसदा, सुखदेव भगत समेत 244 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। वहीं गांडेय उपचुनाव के भी नतीजे कल सामने आएंगे।
Site Admin | जून 3, 2024 8:57 अपराह्न
झारखंड की चौदह लोकसभा सीटों की मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किये गये