दिसम्बर 29, 2024 5:22 अपराह्न

printer

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लेखा सहायक के 384 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर लेखा सहायक के 384 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें वरीय लेखा सहायक के 217 और लेखा अधीक्षक के 70 पद भी शामिल होंगे। इसके लिए न्यूनतम योग्यता इंटर स्तर तथा कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती, प्रोन्नति और अन्य सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने इसका गजट प्रकाशन भी कर दिया है। जल्द ही आयोग की ओर से विज्ञापन का प्रकाशन किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को हिंदी टंकन 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टंकन 30 शब्द प्रति मिनट आना चाहिए। नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष होगी, जिसके बाद दस महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।