झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 (नियमित एवं बैकलॉग) कल से दो दिनों तक राज्य के 82 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जाएंगी। इसकी तैयारियों को लेकर कल देर शाम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीजीएल एग्जाम के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा बनाए गए एसओपी का उल्लंघन किसी भी हाल में नही होना चाहिए।
Site Admin | सितम्बर 20, 2024 12:32 अपराह्न
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 राज्य के 82 केंद्रों पर होगी आयोजित
