दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज जमशेदपुर में इंडी गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड और दिल्ली सरकार को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया है।
श्रीकेजरीवाल ने लोगों से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को जिताने की अपील की। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार आयेगी तो य़ुवाओं को स्थायी नौकरी मिलेगी। इस मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।
Site Admin | मई 21, 2024 8:12 अपराह्न
झारखंड और दिल्ली सरकार को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गयाः केजरीवाल