झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 सितंबर से फिर शुरु होगी। लेकिन यह परीक्षा अब पलामू में नहीं होगी। पलामू के शेष बचे 42 हजार अभ्यर्थियों की दौड़ अब छह अन्य केन्द्रों पर 19 और 20 सितंबर को होगी। केन्द्र बदलने के कारण झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग उनके लिए नये सिरे से एडमिट कार्ड जारी करेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके मल्लिक ने यह जानकारी दी
Site Admin | सितम्बर 6, 2024 11:56 पूर्वाह्न
झारखंड: उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 सितंबर से फिर होगी शुरु