झारखंड उच्च न्यायालय में रांची शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रौशन की खंडपीठ में सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक को लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
Site Admin | जुलाई 4, 2024 8:18 अपराह्न
झारखंड उच्च न्यायालय में रांची शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई
