मई 28, 2024 6:53 अपराह्न

printer

झारखंड उच्च न्यायालय में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नियमित जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी

झारखंड उच्च न्यायालय में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नियमित जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। बड़गाईं अंचल स्थित आठ दशमलव आठ छह एकड़ जमीन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी हेमंत सोरेन की ओर से जमानत याचिका दायर की गयी है। हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन ने जमानत देने का आग्रह किया है। आज यह मामला न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। प्रार्थी हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ जो जमीन कब्जे का आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह से झूठ पर आधारित है बेबुनियाद है।