मई 24, 2024 7:55 अपराह्न

printer

झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची के बहुमंजिले इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच के लिए 6 अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई

झारखंड उच्च न्यायालय ने आज रांची के बहुमंजिले इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच के लिए 6 अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई है। यह कमेटी औचक निरीक्षण कर रांची शहर के ऐसे पांच तल्ले वाले 648 अपार्टमेंट्स में यह जांच करेगी कि वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग चालू स्थिति में हैं या नहीं। इसके अलावा न्यायालय ने रांची नगर निगम को रांची शहर के 3 और 4 तल्ले वाले भवनों में भी वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में सर्वे कर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय रांची के जलस्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और उसे अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है। अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला