अक्टूबर 20, 2024 3:21 अपराह्न

printer

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने झारखंड विधानसभा में नियुक्ति-प्रोन्नति मामले में गड़बड़ी की प्रारंभिक जांच शुरू की

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने झारखंड विधानसभा में नियुक्ति-प्रोन्नति मामले में गड़बड़ी की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अदालत ने पूर्व की सुनवाई में विधानसभा और राज्य सरकार की ओर से जांच में सहयोग नहीं करने की स्थिति में सीबीआई को इससे संबंधित याचिका हाई कोर्ट में दायर करने की अनुमति दी थी।

 

इधर, विधानसभा ने इस मामले में सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट में चुनौति दी है।