जून 14, 2025 2:30 अपराह्न

printer

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सुरक्षाकर्मी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन क्षेत्र में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सुरक्षाकर्मी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राउरकेला अपोलो में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

 

झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आज विस्फोट हुआ। घायल सुरक्षाकर्मी आईईडी विस्फोट का शिकार हो गए, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला