मार्च 29, 2024 9:03 अपराह्न

printer

झारखंड: अवैध शराब मामले को लेकर प्रशासन सख्त

बोकारो जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ और करोड़ों की अवैध शराब बरामदगी मामले में बोकारो पुलिस काफी गंभीर दिख रही है। मामले को लेकर आज उत्पाद सचिव के अलावा बोकारो रेंज के आईजी, डीआईजी और एसपी ने अवैध शराब फैक्ट्री का निरीक्षण कर जानकारी ली।

 

उधर, गढ़वा जिले के मझिआंव पुलिस द्वारा खरसोता गांव के दो अलग-अलग घरों में छापामारी कर 17 बोतल किंगफिशर बियर एवं 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है। मौके से इस अवैध कारोबार में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।