मई 27, 2024 8:17 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर देश को आरक्षण को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया

   

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर देश को आरक्षण को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने आज झारखंड में राजमहल संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवार ताला मरांडी के पक्ष में एक जनसभा में यह बयान दिया। श्री सिंह ने दोहराया कि आरक्षण की जो प्रक्रिया अब तक चली आ रही है, वह जारी रहेगी।

   

केंद्रीय मंत्री को साहेबगंज जिले के उधवा प्रखंड में भी चुनाव सभा को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। इसके बाद उन्होंने मोबाइल के जरिये लोगों को संबोधित किया।