नवम्बर 24, 2024 1:31 अपराह्न

printer

झारखंड: अपना नेता चुनने के लिए आज रांची में बैठक करेंगे इंडिया ब्लॉक के नवनिर्वाचित विधायक

झारखंड में इंडिया गठबंधन के नव-निर्वाचित विधायक आज दोपहर रांची में विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेंगे। बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर होगी। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और और भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी मार्क्‍सवादी लेनिनवादी के नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। हेमंत सोरेन को इंडिया गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।

 

नेता चुने जाने के बाद हेमंत सोरेन आज शाम चार बजे राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करेंगे और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 81 सदस्यीय विधानसभा में इंडिया गठबंधन को 56 सीटें मिली हैं। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 24 सीटें जीती हैं। एक सीट झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को मिली है।