झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्रवधू सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने गिरिडीह जिले के गांडेय में कई स्थानों पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होने कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और गांडेय विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झामुमो को खड़ा करने में उनके पति दुर्गा सोरेन का बड़ा योगदान था। जब मेरे स्वर्गीय पति साथ न्याय नहीं हुआ तो ये लोग दूसरे का ये क्या भला करेंगे।
Site Admin | मई 17, 2024 7:59 अपराह्न
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्रवधू सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने गिरिडीह जिले के गांडेय में कई स्थानों पर चुनाव प्रचार किया