झामुमो ने भ्रष्टाचार के मुद्दे प भाजपा पर पलटवार किया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज रांची में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि झारखंड सरकार पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद भ्रष्टाचार में डुबी हुई है।
उन्होंने इस मसले पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास को आडे़े हाथों लिया।