झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित पारीछा थर्मल पावर हाउस के सामने झांसी-कानपुर हाइवे पर बीती-मध्यरात्रि को एक सड़क दुर्घटना से कार में लगी आग के कारण दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। कार में दुल्हे समेत कुल छह लोग सवार थे। हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि पावर हाउस पर रात में बारह बजे के करीब जैसे ही कार पहुंची, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसकी वजह से कार में लगा सीएनजी टैंक फट गया और उसमें आग लग गयी।
Site Admin | मई 11, 2024 7:28 अपराह्न
झांसी-कानपुर हाइवे पर बीती रात सड़क-दुर्घघना में दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत