जुलाई 7, 2024 9:42 अपराह्न

printer

ज बारिश को देखते हुए तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें। मुख्यमंत्री ने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है अथवा पशु हानि हुई है, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।