जुलाई 7, 2025 7:48 अपराह्न

printer

जौनापुर में सिंगापुर की मदद से बनने वाला विश्वस्तरीय कौशल विश्वविद्यालय का काम जल्दी ही शुरू होने की संभावना

दक्षिण दिल्ली से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव आयानगर में जल्द ही विकास कार्य शुरु होंगे। उन्होंने बताया है कि इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दस करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। इस राशि में से पांच करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन आज रामवीर सिंह बिधूड़ी और छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर ने किया।

    इस अवसर पर श्री बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्दी ही छतरपुर में छात्राओं के लिए एक कॉलेज खोला जाए। इसके अलावा जौनापुर में सिंगापुर की मदद से बनने वाला विश्वस्तरीय कौशल विश्वविद्यालय का काम भी जल्दी ही शुरू होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला